किशोरों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली, निर्देश दिए

भास्कर न्यूज| धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 7 विधि से संघर्षरत 2 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान गृह में निवासरत किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। सचिव ने किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान किशोरों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शयन कक्ष, स्नानागार, चिकित्सकीय सुविधाएं, परामर्श सेवाएं तथा मनोरंजन एवं खेल सामग्री का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने विधि से संघर्षरत बालकों से एक-एक कर प्रकरण की जानकारी प्राप्त की जिसमें सभी बालकों के पॉस्को के प्रकरण थे उन बालकों से सचिव ने किशोरों को अनुशासन में रहने एवं भविष्य में गलत कार्य न करने के लिए भी प्रेरित किया एवं किशोरों से उनकी कक्षाओं के बारे में जानकारी ली एवं किताबों के बारे में भी पूछा तो सभी किशोरों ने किताबें उपलब्ध होना बताया साथ ही सचिव ने देखरेख एवं संरक्षण वाले बालकों से भी जानकारी प्राप्त की, जिसमें एक बालक मंदबुद्धि का था। जिसके बारे में सचिव ने जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि बालक बसेड़ी क्षेत्र सें पुलिस वालों के द्वारा बाल अधिकारिता विभाग को सुपुर्द किया गया सचिव ने बच्चे की उचित देखभाल, मेडिकल, रहने खाने इत्यादि के संबंध में भी निर्देश दिए साथ ही इंचार्ज ने बताया कि जोधपुर की एक संस्था जे.सी.के.आई.टी. के द्वारा बाल अधिकारिता विभाग को किशोरों के लिए 10 खाने की टेबल मय बेंच, 10 डबल बेड एवं 36 टीशर्ट दी है जिसका भी सचिव ने बारीकी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *