नारायणपुर | प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर शिव प्रकाश त्रिपाठी ने उपजेल नारायणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के लिए विधिक सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में 18 वर्ष से कम उम्र के बंदियों से पूछताछ की गई। उनके खानपान और स्वास्थ्य की स्थिति की जांच की गई। यह भी जाना गया कि उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त हुआ है या नहीं।


