गढ़वा| सरकार की ओर से 15 दिसंबर से किसानों का धान क्रय किया जाएगा। इसके लिए 47 लैम्पस/पैक्स और पांच एफपीओ बनाया गया है। कुल 52 केंद्रों पर जिले के किसान धान बेच सकते हैं। सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र व वेट मशीन उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने कहा कि किसानों की धान क्रय करने के लिए जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर लिया है। सभी केंद्रों पर आवश्यक मशीनें व कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के सभी बीस प्रखंडों में धान क्रय किया जाएगा। इनमें गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर, चिरौंजिया, दुबे मरहटिया, छतरपुर व ग्रो एग्रो नेचुरल फुड प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड, कांडी प्रखंड के पतिला, गाड़ाखुर्द, खरौंधा, डुमरसोता पैक्स, केतार में परसोडीह व लोगरगड़ा, भवनाथपुर में सिंदुरिया व मकरी, खरौंधी के सिसरी, अमरोरा, खरौंधी पैक्स व सोना सोबरन फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड आदि का नाम शामिल है।


