किसानों का आमरण अनशन तुड़वाने पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री बैरंग लौटे

भास्कर न्यूज| तेंदूकोना धान खरीदी में टोकन नहीं कटने और अन्य समस्याओं को लेकर तेंदुकोना धान खरीदी केंद्र में आमरण अनशन पर बैठे किसानों से मिलने मंगलवार को भाजपा जिला महामंत्री थानसिंह दीवान पहुंचे। उनके साथ रवि फिरोदिया, जो कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने अनशनरत किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मौखिक आश्वासन पर अब भरोसा नहीं है, जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। किसानों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसलिए इस बार वे लिखित आश्वासन चाहते हैं, ताकि भविष्य में उनकी मांगों को नजरअंदाज न किया जा सके। इस पर दीवान ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और वे प्रशासन व शासन स्तर पर चर्चा कर लिखित आश्वासन दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं रवि फिरोदिया ने भी कहा कि भाजपा संगठन किसानों के साथ खड़ा है और धान खरीदी व टोकन की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *