किसानों की फसल बर्बादी पर कांग्रेस का विरोध:23 को बारां में धरना, अतिवृष्टि का मुआवजा और खाद की मांग

बारां में किसानों को हुए नुकसान और विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 23 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पर होगा। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन के अनुसार, जिले में अत्यधिक वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने दो-तीन बार बुवाई की, लेकिन बारिश से बीज खराब हो गए। इससे खेत खाली पड़े हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं – पूरे बारां जिले को आपदाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों को मुआवजा दिया जाए। डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खाद के साथ दिए जा रहे अटैचमेंट को बंद किया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य रोका जाए और शहर में सीवरेज कार्य पूरा कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *