किसानों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:सोयाबीन खरीद, बिजली निजीकरण और राशन पोर्टल समेत कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ के सुनेल में सोमवार को यूथ कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान में किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की तौल में तीन-तीन दिन का विलंब हो रहा है और बारदाने की कमी से किसानों को कड़ाके की सर्दी में रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर भी चिंता जताई गई। साथ ही 25 दिसंबर 2024 को राजीव गांधी युवा मित्र योजना के बंद होने से 5000 युवाओं के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाया। खाद्य सुरक्षा पोर्टल बंद होने से लाखों गरीब परिवारों के राशन से वंचित होने की समस्या को भी रखा गया। अन्य प्रमुख मांगों में मुफ्त बिजली योजना का विस्तार, बंद किए गए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को पुनः शुरू करने, वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में आ रही दिक्कतों को दूर करने और जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों तक पानी पहुंचाने की मांग शामिल थी। इस विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह गुर्जर, रामलाल चौहान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेमीचंद मीना, ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह सिसोदिया सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *