किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्र की स्थापना

देवरबीजा| सेवा सहकारी समिति देवरबीजा के अध्यक्ष पद पर सजीव तिवारी को मनोनीत किया गया है। जिनका सहकारी संस्थान के उप पंजीयक ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। उन्होंने अध्यक्ष कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। जब-जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही है, किसान सुविधा संपन्न हुए हैं। किसानों की सुरक्षा और सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है। क्षेत्र में दो समिति का निर्माण किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह संकल्प है कि किसानों की मेहनत से उपजाएं गए धान के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा। जनपद अध्यक्ष प्रीतम सिंह चंदेल ने भी किसानों को अधिक से अधिक सुविधा देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष बेरला प्रीतम चंदेल, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष सलधा बीसन साहू,ममता देवांगन, आरडीपटेल, राजकुमार राजपूत , कोमल देवांगन, संतोष देवांगन, विजय राजपूत आदि मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण के दौरान संजीव।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *