किसानों को प्रति हेक्टेयर 150 रुपए देगी सरकार:CM बोले- संक्रांति पर चाइनीज मांझे का उपयोग न हो, मेलों में सुरक्षा के करें इंतजाम

मकर संक्रांति के पर्व के दौरान चाइनीज मांझों का उपयोग न हो। साथ ही किसी भी तरह की घटना की स्थिति न बने। प्रदेश में मंदिरों पर विशेष साफ-सफाई का इंतजाम रखने के साथ उन स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का ध्यान रखा जाए जहां हर साल मेले लगते हैं। यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों को 150 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने ये बातें शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली गई कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, संभागायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में कहीं। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियां रखें मुख्यमंत्री ने जनकल्याण अभियान की प्रगति, मकर संक्रांति पर्व मनाए जाने की तैयारियों, धान खरीदी की समीक्षा और युवा दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों को फायदा देने के लिए काम कर रही है। प्रति हेक्टेयर 150 रुपए देने का काम किया जाएगा। जल्दी ही इसके निर्देश जारी किए जाएंगे और इसका फायदा किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम है। इसलिए इस दिन भी तैयारियां रखी जाएं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम यादव ने कहा कि पुलिस की सक्रियता सड़कों पर दिखाई देना चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने ये निर्देश दिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *