किसानों को 7% ब्याज पर लोन मिलता रहेगा:सरकार ने संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना को एक साल के लिए बढ़ाया, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना (MISS) को अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी फंड भी तय कर लिया गया है। ये योजना किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए किसानों को कम ब्याज पर शॉर्ट टर्म लोन देने के लिए है। इसके तहत…
कृषि लोन की खास बातें:
KCC कार्ड बनाने की प्रोसेस 1. पात्रता की जांच करें: व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से खेती करने वाले, चाहे वे मालिक हों या किरायेदार किसान। वहीं जो लोग पशुपालन या मत्स्य पालन करते हैं, वे भी KCC के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 से 75 वर्ष तक के किसान ही ये कार्ड बनवा सकते हैं। 2. जरूरी दस्तावेज: पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज लगेगा। वहीं पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल जैसे दस्तावेज लगेंगे। इसके अलावा खेत की खतौनी, जमाबंदी, या रेंट एग्रीमेंट की जरूरत पड़ेगी। 3. बैंक का चयन करें: KCC योजना में शामिल कोई भी बैंक, जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, या सहकारी बैंक, इस कार्ड को जारी करते हैं। उस बैंक को चुनें जहां आपका पहले से खाता हो या जो आपके क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हो। 4. आवेदन पत्र भरें: अपने नजदीकी बैंक बैंक में जाएं और KCC का आवेदन पत्र मांगें। कई बैंकों के फॉर्म उनकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होते हैं। वहीं कुछ बैंक के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी KCC के लिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। 5. प्रोसेसिंग का समय: आमतौर पर, आवेदन जमा करने के 15-30 दिनों के भीतर KCC जारी हो जाता है, बशर्ते दस्तावेज पूरे हों और कोई समस्या न आए। अगर आप PM किसान योजना से जुड़े हैं, तो प्रक्रिया और तेज हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *