किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप सेट

चतरा| किसानों को अब सिंचाई के लिए डीजल और बिजली की चिंता से मुक्ति मिलने वाली है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जिले के 5000 किसानों को सोलर पंप सेट रियायती दर पर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए किसानों से आवेदन की मांग की गई है। किसान कहीं से ओनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप सेट मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को डीजल और बिजली पर निर्भरता से मुक्त करना और सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ावा देना है। सोलर पंप सेट से किसान सालभर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे, खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ने से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आवेदन करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी कागजात प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *