राजनांदगांव| डोंगरगढ़ के ग्राम देवकट्टा में किसान के घर से डेढ़ लाख की चोरी कर ली गई। इसमें 1 लाख रुपए नकद व 50 हजार रुपए के जेवरात शामिल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी किसान खुम्मन कंवर रात में खाना खाकर परिवार सहित सो गया। सुबह नींद खुली तो घर के मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ था, अज्ञात आरोपी ने आलमारी में रखी 1 लाख नकद सहित 50 हजार रुपए के सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली गई। पुलिस पतासाजी में जुट गई है।


