बालोद |छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना किसानों को समय पर भुगतान और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के तेलीटोला के प्रगतिशील किसान गामनलाल देवांगन ने धान खरीदी केंद्र सुरेगांव में व्यवस्थाओं की सराहना की। गामनलाल ने बताया कि धान बेचने के 24 घंटे के भीतर ही उनके बैंक खाते में राशि जमा हो गई।


