किसान दिवस: कृषि संवाद और तकनीकी जानकारी सम्मेलन

अंबिकापुर| किसान दिवस पर अंबिकापुर में एक विशेष कृषि संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक किसान उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों में ट्रैक्टर और उपकरणों के सही चयन, उपयोग और देखभाल के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि सही तकनीकी जानकारी और उपकरणों का सही इस्तेमाल किस प्रकार फसल की उत्पादकता बढ़ाने और खर्च कम करने में मदद कर सकता है। किसानों को ट्रैक्टर के टायर चयन, रख-रखाव और सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तार से समझाया। सम्मेलन में कृषि और उपकरण क्षेत्र के अनुभवी प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों के साथ खुलकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने किसानों को कृषि कार्यों में नई तकनीकों और सही प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान किसानों के योगदान की सराहना की गई और उन्हें कृषि क्षेत्र में और अधिक दक्ष बनने प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों का सम्मान पगड़ी पहनाकर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *