किसान परिवार तहसीलदार कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठा:रायसेन में जमीन पर कब्जे की मांग, प्रशासन ने दो बार दिलाया, फिर भी बेदखल

रायसेन में बुधवार शाम एक किसान परिवार अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर नायक तहसीलदार कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गया। यह परिवार देवनगर क्षेत्र के ग्राम ग्यारसावाद का निवासी है। किसान हरनाम सिंह यादव ने बताया कि उनकी करीब 4 एकड़ जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि 2022 में पहली बार नपती कराने पर माहेश्वरी परिवार के कब्जे में उनकी करीब 5 एकड़ जमीन पाई गई थी, जिसे सालों से एक मीणा परिवार जोत रहा है। कोर्ट ने पक्ष में सुनाया फैसला, दबंगों ने फिर कब्जा किया
तहसील न्यायालय में मामला चलने के बाद 2023 में हरनाम सिंह को जमीन का कब्जा दिला दिया गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने एसडीएम कोर्ट में अपील की, जहां से अक्टूबर 2025 में हरनाम सिंह के पक्ष में फैसला आया। प्रशासन की टीम ने तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें दोबारा कब्जा दिलाया। हालांकि, इसके बावजूद गांव के दबंगों, जिनमें भगवान सिंह मीणा, अजब सिंह मीणा, हरिनारायण और निरपत सिंह शामिल हैं, ने जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया। उन्होंने पहले से बोई गई धान की फसल काटकर गेहूं की फसल बो दी। पीड़ित परिवार एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा
बुधवार को हरनाम सिंह अपनी पत्नी मोतीबाई, बहन सीताबाई, बेटियों अमृता, सपना और नातिन हर्षिका के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। शाम 5 बजे शुरू हुआ यह धरना डेढ़ घंटे बाद शाम 6:30 बजे एसडीएम की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। एसडीएम ने उचित कार्रवाई और कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि फसल काटने के मामले में मीणा परिवार के खिलाफ देहगांव थाने में पहले से ही आपराधिक प्रकरण दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोबारा कब्जा करने वाले दोषियों को जेल भेजा जाएगा। एसडीएम ने यह भी बताया कि किसान को दोबारा कब्जा दिलाने के लिए एक दल का गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले भी टीम बनाकर कब्जा दिलाया गया था, लेकिन किसान ने उस जमीन को पूर्ण रूप से अपने कब्जे में नहीं लिया था। धरने के दौरान की तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *