हलका विधायक दलबीर सिंह टोंग गांव घग्गे और जलालाबाद में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बनाए गए शौचालयों का उद्घाटन करने पहुंचे तो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने उनका विरोध किया। जिला तरनतारन के उपाध्यक्ष दयाल सिंह मीआविंड और जोन अध्यक्ष मुख्तार सिंह बिहारीपुर के नेतृत्व में हलका विधायक को रोककर पूछा कि हमारा क्या कसूर है, हमें पंजाब पुलिस और अन्य बलों द्वारा जबरदस्ती बॉर्डर से क्यों उठाया गया। प्रशासन और वहां के आम आदमी पार्टी के नेताओं की मिलीभगत से हमारा जो सामान, ट्रैक्टर-ट्रालियां और टेंट चोरी हो गए हैं, उनकी भरपाई कौन करेगा। सवालों का जवाब देने की बजाय विधायक टोंग ने किसान नेताओं को विभिन्न मामलों में उलझाने की कोशिश की। किसान भड़क गए और पंजाब सरकार और हलका विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख विधायक ने वहां से चले गए। इस मौके पर सतनाम सिंह खोजकीपुर, हरजिंदर सिंह घग्गे, साहिब सिंह नरोत्तमपुर, बलजिंदर सिंह आलमपुर, गुरपाल सिंह जलालाबाद आदि मौजूद थे।


