किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का महिला किसान और मजदूरों संग सम्मेलन

भास्कर न्यूज| अमृतसर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने राज्य नेता सरवण सिंह पंधेर के नेतृत्व में जिले के सभी जोनों से विशाल इकट्ठ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए बड़ी तैयारी जरूरी है। जिस तरह से सरकारें लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने की पूरी कोशिश कर रही हैं, ऐसे में किसानों और मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। सरवण सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने मजदूरों से जुड़े श्रम कानून खत्म किए। कृषि से जुड़े काले कानून लाए। उस समय लोग सदमे में थे। अब सरकार अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की तैयारी कर रही है। दोनों देशों को जल्द से जल्द तनाव खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि युद्ध हमेशा विनाश लाता है। जबकि दोनों देश पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं और युद्ध जैसी स्थिति में आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा दिए गए बचकाने बयानों के जरिए पानी के मुद्दे पर संगठनों को निशाना बनाना बेतुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *