खड़गवां | खड़गवां मंडल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में खड़गवां मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक खरे, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी मनोज साहू, जिला महामंत्री सोमवती उर्रे, मंडल महामंत्री रमेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मालती यादव, चंदा सिंह, मंदू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जहां नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता का बारी-बारी से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।


