किसान संघ का आज होने वाला चक्काजाम प्रदर्शन हुआ स्थगित

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव धान खरीदी व्यवस्था में सुधार लाने और 12 सूत्रीय मांगों पर कल 20 जनवरी को चिचोला में होने वाले चक्काजाम विरोध प्रदर्शन को जिला किसान संघ ने स्थगित कर दिया है। राजधानी में 30 जनवरी को प्रदेश स्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर इस प्रदर्शन को स्थगित करना पड़ा। किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मोखला में मुलाकात की। उन्होंने धान खरीदी और किसानों के अन्य 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। किसानों के चल रहे आंदोलन पर समर्थन मांगा। जिले में संगठन एवं तीनों विधायकों द्वारा इस मुद्दों को उठाने का आग्रह किया। 12 सूत्रीय मांगों की सूची उन्हें सौंपी गई। बैज ने प्रतिनिधि मंडल को किसानों की लड़ाई कांग्रेस द्वारा निरंतर लड़े जाने की बात कही और कोई भी कसर नहीं छोड़ने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सुदेश टीकम, मदन साहू, गैदलाल, देवलाल साहू, मंगल देवांगन, गणेश साहू, लालाराम, बलेसर ठाकुर शामिल थे। जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम ने बताया चक्काजाम प्रदर्शन की नई तिथि की जल्द घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *