कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर निकालने के दौरान पलटा, युवक की दबकर मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

चाईबासा| गुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण नगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग तुलसी नाग ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करने के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। चाईबासा| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा मौदा निवासी 20 वर्षीय रंजीत कुजूर की मौत ट्रैक्टर से दबकर हो गई। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना मंगलवार शाम की है। खेत कादो करने के दौरान ट्रैक्टर फंस गया था। जब चालक उसे नहीं निकाल पाया तो रस्सी लाने के लिए घर चला गया, ताकि दूसरे ट्रैक्टर के माध्यम से खींचकर बाहर निकाला जा सके। लेकिन तब तक ट्रैक्टर मलिक का 20 वर्षीय बेटा रंजीत कुजूर उसे निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और पलट गया। जिस कारण युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। उसके बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। रात्रि में युवक को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *