कीटनाशक के असर से मजदूर की मौत:खेत पर दवा छिड़कर घर लौटा, खाना खाने के बाद उल्टी हुई, इलाज के दौरान दम तोड़ा

कीटनाशक के असर से मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहे है कि मजूदर खेत मे दवा छिड़कर घर लौटा था। खाना खाने के बाद अचानक से तबियत बिगड़ गई। घटना बूंदी जिले के बसोली थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के साहिखेड़ा गांव की है। मजदूर राजूलाल (28) की इलाज के दौरान कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। गांव के बाबूलाल रैगर ने बताया कि राजूलाल की 6 साल पहले शादी हुई थी। उसके 2 साल का बच्चा है। राजू अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो भाई है। राजू मजदूरी के साथ साथ खेती भी करता था। बुधवार दोपहर 4 बजे करीब खेत मे फसल पर दवाई छिड़कर रहा था। खेत से घर लौटकर खाना खाया। खाना खाते ही उसे उल्टी हुई और अचेत हो गया। गांव वालों की मदद से उसे बूंदी हॉस्पिटल लाए। जहां उसे ड्रिप चढ़ाई गई। फिर रात को कोटा रैफर कर दिया। रात 2 बजे करीब उसकी मौत हो गई। परिवार की जिम्मेदारी राजू की संभालता था। घर राजू के 70 वर्षीय पिता है। मां की पहले ही मौत हो चुकी। बसोली थाना हेड कांस्टेबल शंकरलाल ने बताया की देर रात पीसीआर के जरिए राजू लाल की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर आज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए। परिजनों ने कीटनाशक छिड़कने से अचेत होना बताया है। मामले की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *