कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

भास्कर न्यूज | गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी रामकुमार का पुत्र जीवन कुमार 25 वर्ष शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर घर में आपस में नोक झोंक हुई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर जीवन कुमार ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *