भास्कर न्यूज | बागडेहरी कुंडहित प्रखंड के कई गांवो में आखाईन पूजा का आयोजन बुधवार को धूमधाम से किया गया। मान्यता के अनुसार बंगला पंचाग अनुसार माघ महींने के पहला दिन पर देव पक्ष के प्रथम दिन यह पूजा की जाती है। उसी दिन सभी कुल देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर आह्वान किया जाता है। अधितर गांवों में आखाईन पूजा का आयोजन ग्राम देवता के स्थल पर किया जाता है। बुधवार को कुंडहित मुख्यालय सहित आस पास के इलाके में पूजा की गई। पूजा के अवसर पर प्रखंड के सीमा गांव के भैरवस्थान पर एक भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। मेला को लेकर बड़ी संख्या में सीमा गांव के अलावा खजुरी, बामुनभुई, खैरबुनी, घीढाला, प्रसादपुर, बड़सुली सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। सीमा गांव के लोगों ने बताया प्रतिवर्ष बंगला माघ महीना के पहले दिन गांव के भैरव स्थान पर पूजा अर्चना की जाती है।


