कुंड में मिला 6 साल के बच्चे का शव:दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रहा था, तभी हो गया गायब ,दो घंटे बाद मिला शव

शाजापुर जिले के दुपाड़ा गांव में बुधवार शाम छह साल का बच्चे का शव कुंड में डूबा मिला। दरअसल, बच्चा हिमांशु ठाकुर अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक गायब हो गया। दोस्तों ने उसे काफी ढूंढ़ा, जब वह नहीं मिला तो परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे खोजने लगे। तलाश के दौरान गांव की शासकीय कुंड में हिमांशु का शव मिला। सूचना मिलते ही दुपाड़ा चौकी प्रभारी अंकित इटावदिया, आरक्षक अजय शर्मा, संजय गुर्जर मौके पर पहुंचे। रात 8 से 9 बजे के बीच परिजनों और ग्रामीणों की मदद से हिमांशु को कुंड से बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *