लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में रीवा झांजी ने 98.8% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। पावनी गुप्ता 98.6% के साथ दूसरे और प्रीत इंदर सिंह भल्ला 97.8% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स में मेडिकल में पल्लविका वालिया ने 95.4%, नॉन-मेडिकल में लोचन भटिवाड़ा ने 95.8%, कॉमर्स में पावनी गुप्ता ने 98.6% और ह्यूमैनिटीज में रीवा झांजी ने 98.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 28 से अधिक छात्रों ने 95% से ऊपर और 89 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। कक्षा 10वीं में श्रेया पुरी 98.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, तानिका लूंबा 98.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और सुविधि जैन व भार्गवी गर्ग 98.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दसवीं के 24 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 88 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।


