कुंभानगर में नानीबाई का मायरा कथा का समापन

चित्तौड़गढ़ | कुंभानगर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष मधु न्याति के सान्निध्य में राम मंदिर में हुए तीन दिवसीय नानीबाई का मायरा का समापन हुआ। कथा का वाचन पंडित शिव प्रकाश शास्त्री ने किया। अंतिम दिन नानीबाई के मायरे कथा के विविधि मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किए गए।, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बहन नानीबाई की लाज रखने एवं मायरा भरने की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। सजीव झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत प्रसंगों ने श्रद्धालुओं का मन विभोर कर दिया। मंडल सचिव सावित्री पलोड़ की उपस्थिति रही। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। महिला मंडल ने सहयोगियों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *