कुंभ कल्प: बन रहा है मुख्य मंच मीना बाजार व स्टाल भी लग रहे

भास्कर न्यूज | राजिम छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पवित्र त्रिवेणी संगम पर प्रस्तावित राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और सभी काम इस बार विशेषज्ञों के नेतृत्व में किया जा रहा है। सभी प्रकार की संरचनाओं को तैयार करने विशेषज्ञों की टीम का मार्गदर्शन लिया जा रहा है। कुंभ कल्प में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंच, दुकानों की व्यवस्था, विभिन्न विभागों के स्टॉल तथा मीना बाजार की स्थापना की जा रही हैं। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशाल पार्किंग स्थल का निर्माण भी किया जा रहा है। राजिम के त्रिवेणी संगम में वृहद स्तर पर कुंभ कल्प की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आयोजन की व्यवस्था कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प और भी व्यापक और भव्यता के साथ होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *