कुंभ मेले में कोटा के युवक की मौत:दोस्त के साथ पैदल स्नान करने जा रहे थे, अचानक तबियत बिगड़ी, उल्टियां हुई, गद्दे पर दम तोड़ा

प्रयागराज कुंभ मेले में गए कोटा के युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक सुदर्शन सिंह (47) कोटा के नया नोहरा नीलकंठ अपार्टमेंट में रहता था। जो अपने दोस्त प्रतीक नन्दवाना के साथ कुंभ मेले में गया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों दोस्त जल्दी उठकर पैदल पैदल स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह साढ़े 8 बजे करीब पैदल जाते समय सुदर्शन की तबीयत बिगड़ गई। प्रतीक ने बताया कि बताया कि 12 जनवरी की शाम 6 बजे कोटा से रवाना हुए थे। आज सुबह दोनो दोस्त कुंभ में स्नान करने जा रगी थे। डमरू द्वार के पास सुदर्शन को थकान और घबराहट महसूस हुई उसने थोड़ी देर आराम करने को कहा। सुदर्शन को वहां रेत पर पड़े हुए गद्दे पर बैठने से पहले उल्टी की शिकायत हुई। उसके बाद वो गद्दे पर आंख बंद करते हुए लेट गया लेटे-लेटे ही उसकी मौत हो गई। बॉडी को प्रयागराज कुंभ मेला पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई हेतु अपनी कस्टडी में ले लिया है। यहां भीड़ बहुत ज्यादा है नेटवर्क भी नहीं आ रहे। मोबाइल पर भी ठीक से बात नहीं हो पा रही। डेड बॉडी स्नान स्थल से 200 मीटर दूर है। एंबुलेंस भी डेड बॉडी तक नहीं पहुंच पा रही। साढ़े 12 बजे करीब एम्बुलेंस पहुंची। जिसके बाद शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी ले जाया गया। घटना की जानकारी कोटा में कर्मयोगी सेवा संस्थान परिवार संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी दी है। राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया उन्हें घटना की जानकारी प्रतीक ने दी। सुदर्शन का परिवार कोटा में ही रहता है। उसकी दो बहनें है। बोरखेड़ा निवासी कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय बिना सिंह गहलोत के जवाई होने के कारण कर्मयोगी सेवा संस्थान परिवार संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी से पिछले 15 सालों से जुड़े हुए हैं। उनके मित्र प्रतीक द्वारा कर्म योगी को सूचना दी गई सुदर्शन के जीजा को सूचना कर दी गई है। डेड बॉडी कोटा पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *