पश्चिम बंगाल के कुल्टी से जामताड़ा आ रही माई लव ट्रैवल्स की बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस कुंभ यात्रियों के जत्थे को लेने जा रही थी। मिहिजाम थाना क्षेत्र के 419 हाईवे पर रेल ओवर ब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के चालक और खालासी घायल हो गए। दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस की पहचान संख्या डब्लूबी37सी/8616 है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


