कुंभ स्नान से लौट रहे 7 दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त:रांची-रामगढ़ के 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप जख्मी; कार घर में घुसी

प्रयागराज कुंभ से वापस लौट रहे सात दोस्तों की कार प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में रामगढ़ और रांची के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में तीन रामगढ़ और एक रांची के मंगलवार देर रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे एक घर में जा घुसी। मृतकों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र के अभिषेक ओझा, चालक सनाउल्ला, भुरकुंडा के सौरव गुप्ता और रांची के अभिषेक सिंह शामिल हैं। दो दिनों पहले गए थे प्रयागराज हादसे में घायल रोहित, आकाश और रूपेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी दोस्त दो दिन पहले भुरकुंडा से प्रयागराज कुंभ के लिए गए थे। घटना में एक राहत की बात यह रही कि जिस घर में कार घुसी, उसमें सो रहे परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *