कुकदूर| शासकीय नवीन कॉलेज कुई-कुकदूर में गुरुवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। प्राचार्य डॉ. जीए घनश्याम ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य क्षेत्र क्रमांक एक दीपा धुर्वे होंगी। यह कार्यक्रम 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कॉलेज के सामने हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर परिसर में होगा।


