कुएं में गिरा पैंथर,रेस्कयू टीम ने एक घंटे में निकाला:निकालने के लिए सीडी लगाई,बाहर आते ही जंगल की ओर भागा पैंथर

अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य अंतर्गत टहला रेंज के गोवर्धनपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पैंथर कुएं में गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने कुएं से आवाजें सुनने के बाद अंदर झांक कर देखा तो पैंथर फंसा हुआ मिला। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही टहला रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कुएं में पैंथर के फंसे होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सुरक्षा को देखते हुए वनकर्मियों ने ग्रामीणों को कुएं से दूर रखा और रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। टहला रेंज के रेंजर कृष्ण कुमार रायपुरिया के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को सुरक्षित तरीके से कुएं से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान कुएं में लकड़ी की सीढ़ी लगाई और रस्सियों की मदद ली गई, ताकि पैंथर को किसी तरह की चोट न पहुंचे।पैंथर को कुएं से बाहर निकालने के बाद उसकी प्राथमिक जांच की गई। स्वस्थ पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर छोड़ दिया। पैंथर के सुरक्षित रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *