कुएं से वाटर पंप चुराकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार:बांसवाड़ा पुलिस ने पकड़ा, टेम्पो और पाइप छोड़कर भागा था

​सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने वाटर पंप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के पंप और वारदात में उपयोग की टेंपो गाड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में टीम गश्त पर थी। रात टीम को एक संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया, तो ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर टेंपो और उसमें लदा वाटर पंप बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। एएसआई छगनलाल को सौंपी थी जांच
​अगले दिन 1 जनवरी को पीड़ित कमलेश पुत्र मोहनलाल जाटव निवासी राठ धनराज ने अपने निजी कुएं से पंप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई छगनलाल को जांच सौंपी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय(26) पुत्र कृष्णकांत निवासी टांडी बड़ी थाना कसारवाडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भेजा जेल
​थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाटर पंप बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में एएसआई छगनलाल, कॉन्स्टेबल कल्पेश और कॉन्स्टेबल राजेंद्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *