कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिजनों का प्रदर्शन:नर्मदापुरम में 2 घंटे जाम रहा स्टेट हाईवे; एक युवक अब भी लापता

नर्मदापुरम में एक व्यक्ति का कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिवार के लोगों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेटे की हत्या होने की बात कही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को नर्मदापुरम-पिपरिया रोड़ पर दोपहर 1 बजे के बाद करीब 2 घंटे तक 2 किलोमीटर जाम लगा रहा। एम्बुलेंस और वाहन काफी देर तक नहीं निकल सके। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों का समझाया तब लोग हटे और फिर वहां से वाहन निकल सके। वहीं इस मामले में एक युवक दो दिनों से लापता है। परिजनों ने उसे तलाशने के लिए पुलिस से कहा है। तस्वीरें देखिए… परिजन बोले- लापता को ढूंढे पुलिस
परिजन का कहना है कि 17 दिसम्बर की रात को करन कीर और शुभम कीर का तवा पुल के पास किसी झगड़ा हुआ। इसके बाद दो गाड़ियों से दोनों को ले गए। जिसके बाद अगले दिन करन कीर का शव सोहागपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला, वहीं शुभम गायब है। उनकी बाइक मोहासा के पास मिली है। परिजन ने रेत कंपनी के कुछ के कर्मचारियों के होने की शंका जताई है। इसके लिए निष्पक्ष जांच की मांग की। एएसपी अभिषेक राजन ने कहा कि एक युवक करन कीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। दूसरा शुभम कीर लापता है। उसकी तलाश कर रहे है। परिजन ने कुछ लोगों पर शक जताया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए एक गठित कर जांच कराई जाएगी। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। जिससे 3 घंटे जाम लगा रहा। हाथ पर लिखे नाम से पहचान हुई
जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक के बीच में सोहागपुर बांसखापा के पास रेलवे ट्रैक पर 40 साल के ग्रामीण व्यक्ति की का शव मिला था। हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। मृतक के हाथ की कलाई पर करन कीर लिखा मिला। उसी आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। उसकी पहचान मनवाड़ा के करन कीर के रूप में हुई। मृत्यु का कारण नहीं स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक सोहागपुर गुरमखेड़ी के बीच में बांसखापा रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 790/ 24,790/26 के मध्य में व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया। सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया मृतक की पहचान करन कीर के रूप में हुई है। मृतक के हाथ में करन कीर लिखा है, महाकाल का टैटू बना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *