कुचामनसिटी से पुष्कर में मोनी अमावस्या स्नान के लिए आई महिला का अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर पर्स चोरी हो गया। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात अंजाम दी। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुचामनसिटी निवासी महिला मंजू शर्मा ने बताया-वह सुबह मोनी अमावस्या के स्नान के लिए पुष्कर आई। पुष्कर से वापस कुचामन लौटने के लिए अजमेर बस स्टैंड पर पहुंची। वहां भीड़ ज्यादा थी और ऐसे में भीड़ के बीच किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में पायल, चार हजार नकद व मोबाइल था। तलाश भी किया लेकिन नहीं मिला। ऐसे में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ………… ये खबर भी पढे़ं… महिला मर्डर मामले में तीन दिन बाद भी सुराग नहीं:मकान की रसोई में मिला था शव, बेटे ने पिता पर जताया था शक अजमेर के माखुपुरा में मकान की रसोई में तीन दिन पहले मिले 51 साल की महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि महिला मोहिनी देवी (51) पत्नी भागचंद का अपने माखुपुरा स्थित घर की रसोई में गुरुवार शाम को शव मिला था। मृतका के बेटे अजयसिंह ने पिता पर ही हत्या करने का शक जताया था। पूरी खबर पढें


