कुचामन में 45 मिनट तक चली तेज आंधी:शहर अंधेरे में डूबा, कार पर गिरा बिजली का पोल

कुचामन शहर में गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक तूफानी हवाएं चलने लगीं। इससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण वाहन चालक और राहगीर जहां थे, वहीं रुक गए। पूरे शहर में धूल का गुबार छा गया। पौन घंटे तक चली तूफानी हवाओं से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शहर में अंधेरा छा गया। बाजारों और मुख्य मार्गों पर लगे फ्लेक्स उड़ गए। दुकानों के बाहर रखा सामान भी हवा में बह गया। मेगा हाईवे स्थित कुचामन वैली में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। एक कार पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वैली निवासी विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि वैली और हाईवे पर कई विद्युत पोल टूट गए। तूफान के कारण रात दस बजे तक पूरे शहर की बिजली गुल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *