कुचेरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए सप्लायर हिमांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं वृताधिकारी हरिराम जाखड के सुपरविजन में थानाधिकारी हबीब खां मय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी हिमांशु पुत्र गोबरराम माली, निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर ग्रामीण) पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रघुवीर को एमडीएमए सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिमांशु कहां से ड्रग लाता था और उसकी चैन में और कौन कौन शामिल है। भोपालगढ़ से नागौर जिले में करता था सप्लाई उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी 2026 को भावण्डा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैरावास निवासी रघुवीर को 7.40 ग्राम अवैध एमडीएमए और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा था। रघुवीर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी हबीब खां, प्रोबेसनर आरपीएस विनोद कुमार और कांस्टेबल पारस, रामप्रेम व सहीराम की टीम का विशेष योगदान रहा। गोरतलब है कि नागौर जिले में नशे का कारोबार बीते सालों में लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा युवाओं को नशे का आदि किया जा रहा है। अफीम, डोडा, स्मैक और MDMA जैसे घातक नशे भी जिले में सहजता से मिलने लगे थे। नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए ही नागौर एसपी मृदुल कच्छवा ने ऑपरेशन नीलकंठ कि शुरुआत की जिसमें लगातार हो रही कार्रवाईयों से नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है।


