कुचेरा में आधा दर्जन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण:पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने जनता को समर्पित किए प्रोजेक्ट

कुचेरा में शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने एक समारोह में आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 70 लाख रुपए की लागत से बना इंडोर स्टेडियम, डीएलबी द्वारा 5.86 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एसटीपी प्लांट, मेड़ता सिटी रोड पर 71.79 लाख रुपए की लागत से बना करंट बालाजी प्रवेश द्वार, नागौर रोड पर 70 लाख रुपए की लागत से बना भैरवनाथ मुख्य प्रवेश द्वार शामिल हैं। इसके साथ ही 48 लाख रुपए की लागत से कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के लिए एमआरएफ सेंटर तथा 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित हनुमान बगीची का भी लोकार्पण किया गया। ये कार्य नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पूर्ण किए गए हैं। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने कहा कि शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और बताए गए सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में उपाध्यक्ष हाकम अली खान, पार्षद सूरजभान मंडा, मडूराम राजावत, कैलाश मिर्धा, ओमप्रकाश डूकिया, हनुमान मुंडल, अजय जोशी, रामस्वरूप सामरिया, हाजी रफीक सिलावट, दुर्गाराम मारुका, दिनेश सामरिया, प्रेम तांडी, बच्चूसिंह खोजा, रामकुवार मारुका, महेंद्र सारण, अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालड़िया, सहायक अभियंता महेंद्र थालौड़, रामपाल मुंडेल, रामलाल चौधरी, ठेकेदार संदीप वर्मा, बशीर सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *