लोहरदगा | सदर प्रखंड के कुजरा देवी मंडप में भव्य रूप से पूजन का कार्य के उपरांत, भव्य अखंड हरी कीर्तन का आयोजन तथा भंडरा का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन समिति के लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव एवं सोहन साहू ने बताया कि कुजरा स्थित देवी मंडप में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल 2025 को दिन भर भव्य रूप से पूजन के उपरांत संध्या 7 बजे से 12 घंटे का अखंड हरीकीर्तन का आयोजन किया गया। भव्य रूप से भंडारा का आयोजन किया गया। शहदेव ने बताया कि आसपास के गांव के सभी क्षेत्रों से देवी मंडप पर आस्था रखने वाले हजारों ग्रामीणों ने पूजा करके प्रसाद ग्रहण कर इस क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया तथा इस क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं ने देवी मंडप पर आस्था रखते हुए पूजन एवं अखंड हरी कीर्तन में दिन एवं रात में भाग लिया। हजारों भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में आयोजन समिति के लाल रवि नाथ शाहदेव, लाल गोपाल नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, सोहन साहू, मनोज साहू, द्वारका साहू, शिव शंकर साहू, प्रकाश साहू, कृष्णा साहू, उमेश साहू, कोल्हा रविदास, बैजनाथ उरांव, महरु उरांव, परमेश्वर उरांव, महिला समिति के शीला देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, सोनी देवी, ममता देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने पूजन एवं अखंड हरी कीर्तन में सम्मिलित हुई। अखंड हरी कीर्तन में ग्राम जीम्मा, होन्दगा, कुजरा, कुरसे के भजन मंडली रात दिन उपस्थित थे।


