कुटुम्ब प्रबोधन आयाम कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ किया

भास्कर न्यूज| बूंदी राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव की अगुवाई में शहर की ओम एनक्लेव कॉलोनी में संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि संगठन वर्तमान में 5 आयामों के माध्यम से जनजागरण का कार्य कर रहा है। इसी के तहत कुटुम्ब प्रबोधन आयाम का अनुसरण कर जिला संगठन की टोली की ओर से संगीतमय हनुमान चालीसा कार्यक्रम शहर में घर-घर कराया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ता परिवार सहित पहुंचे और हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में उमंग व उत्साह नजर आया। संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री योगेश शर्मा का कहना है संगठन की जिला टोली की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर अच्छा लग रहा है। इस प्रकार कार्यक्रम कर संगठन की जिला टोली ने कुटुम्ब प्रबोधन आयाम के तहत कार्यकर्ताओं के परिवारों में जुड़ाव पैदा करना, सांस्कृतिक मूल्यों के अवसर देने का कार्य किया है। संगीतमय हनुमान चालीसा की प्रस्तुति गोविंद पंचोली व प्रसून शर्मा ने दी। यह जानकारी जिला मंत्री राकेश शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *