कुत्ता-बंदर पोस्ट पर बीजेपी-कांग्रेस में रण:कांग्रेसी बोले BJP को ये सब RSS सिखाती, बीजेपी का पलटवार जैसे को तैसा जवाब

छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग अब कार्टून और मीम वार में उतर आई है। दोनो दल सोशल मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ कार्टून और मीम बनाकर वायरल कर रहे है। बुधवार को प्रदेश में वायरल हुए दो नए कार्टून ने इन विवादों में घी डालने का काम किया है। बीजेपी मीडिया सेल ने के नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं की तुलना श्वान से की है। वहीं कांग्रेस नेताओ ने बीजेपी नेताओं की तुलना बंदर से की है। इन कार्टून को लेकर कांग्रेस नेताओं ने इन्हें बीजेपी और आरसएस की मानसिकता बताई है। वहीं बीजेपी नेताओं ने जैसे को तैसा जवाब देने की बात अपनी बयानों में दोहराई है। पार्टियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है, कि प्रदेश की राजनीति का स्तर गिर रहा है। अब देखे किन कार्टून पर छिड़ा है विवाद बीजेपी मीडिया सेल ने बीजेपी छत्तीसगढ़ पेज पर ये शेयर किए है- कांग्रेस मीडिया सेल के नेताओ ने इंडिया नेशनल कांग्रेस पेज पर ये पोस्ट शेयर किए है- बीजेपी नेताओं को ये सीख RSS से मिली: धनंजय सिंह ठाकुर कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने दैनिक भास्कर को बताया, कि बीजेपी के पास प्रदेश और देश को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पोस्ट जारी करके कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करने का प्रयास किया है। ये सीख इन्हें आरएसएस से मिलती है। बीजेपी नेताओं ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी का भी चरित्र हनन करने का प्रयास किया है। अभी राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चरित्र का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस जिस भाषा में बात करेगी, उसे उसी में जवाब देंगे: दीपक उज्जवल बीजेपी नेता दीपक उज्जवल ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। पीएम और सीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी के साथ अश्लीलता भरा पोस्ट कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए टिप्पणी की है। बिना सबूत वो उल जलूल आरोप लगाते है। जिस भाषा में कांग्रेस पार्टी बात करेगी, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। पीएम और सीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी के साथ अश्लीलता भरा पोस्ट कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए टिप्पणी की है। बिना सबूत वो उल जलूल आरोप लगाते है। जिस भाषा में कांग्रेस पार्टी बात करेगी, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। नेहरू-पटेल और अटल के नियमों को मानने वाले राजनीति का स्तर गिरा रहे वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि नई तकनीकी के माध्यम से जो राजनीति का स्तर प्रस्तुत किया जा रहा है। वो बेहद गलत है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं को श्वान और बंदर बनाया जा रहा है। ये राजनैतिक दल भूल जाते है कि ये नेहरू-पटेल और अटल के नियमों को मानने वाले है। राजनैतिक दलों के ये सोचना चाहिए कि उनके पोस्ट अगर यूथ देखेंगे, तो इसका क्या असर पड़ेगा। मैं छत्तीसगढ़ की राजनीति को 25 साल से देख रहा हूं। मैने टेंट में सदन लगते देखे और भव्य सदनों में सदन लगते देख रहा हूं, लेकिन राजनीति का जो स्तर गिर रहा है, वो वर्तमान समय में बेहद खराब है। राजनीति करना अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश हित की राजनीति में दोनो दलों को ध्यान देना चाहिए। पहले भी सोशल मीडिया में पोस्ट वार कर चुके बीजेपी–कांग्रेस नेता बीजेपी और कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट वार चलाने का ये पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी विधानसभा चुनाव से पहले कई आरोप और टिप्पणी दोनो दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर लगाया। विवाद बढा, तो सीनियर लीडर के निर्देश पर दोनो दलों के मीडिया प्रभारी ने एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट करना कम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *