कुत्ते को लेकर हुए विवाद में प्रशासन सक्रिय:मुंगेली के साल्हेघोरी में कलेक्टर-एसपी ने की ग्रामीणों से मुलाकात, शांति बनाए रखने की अपील

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुत्ते को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन ने तत्काल कदम उठाए हैं। लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में रविवार को हुए विवाद के बाद कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने स्थानीय थाना प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साल्हेघोरी, मनकी और अमलीडीह गांवों के सरपंच और ग्रामीणों से मुलाकात की। कलेक्टर ने घटना पर खेद जताते हुए घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। उन्हें आपसी सद्भाव और भाईचारे से रहने की सलाह दी गई। साथ ही संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *