बानसूर के रामपुर कस्बे में भी रविवार सुबह एक पागल कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। बाइपास रोड के पास हुई हमले की इस घटना में मनु नैनावत (15), सुरेश सैनी (35) और गेंदी देवी (50) पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने तीनों को कुत्ते से बचाया और उन्हें तुरंत रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। घायल मनु नैनावत ने बताया कि सुबह 9 बजे वह बाइपास की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्ते ने हमला कर नीचे गिरा दिया और घायल कर दिया। उसके हाथ ओर पैर में कई जगह पर काट लिया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया और बाइक से अस्पताल लेकर आए। घायल सुरेश सैनी ने बताया कि वह घर से बाजार की तरफ आ रहा था, इसी दौरान उसी कुत्ते ने हमला कर दिया और सिर हाथ और पैरो पर हमला कर काट लिया। इधर बाइपास के पास बागवाली की ढाणी की रहने वाली गेंदी देवी ने बताया कि वह खेतों में गोबर डालने जा रही थी। तभी कुत्ते ने पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। कुत्ते ने कई जगह से घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो कुत्ते को भगाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्राम पंचायत के सरपंच मुकेश जिलोवा ने बताया-सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।


