कुत्ते ने 3 साल की बच्ची को जबड़े में दबाया:मुरैना में मासूम के होंठ चबाए; ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर के पास कैलारस क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के होंठ के ऊपर और माथे पर कुत्ते ने दांत गड़ाकर मांस खींच लिया। इसके बाद बच्ची का चेहरा अपने जबड़े में दबाकर खींचकर ले जा रहा था। पास ही बच्ची की ताई बैठी थी। ताई ने पागल कुत्ते से मासूम को छुड़ाया। घटना सुल्तान गढ़ी गांव में सुबह 5.30 बजे की है। घायल बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के होंठ और आंख के ऊपर गहरे घाव है। सर्जरी के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल सर्जरी नहीं की जा सकी। डॉक्टरों के अनुसार, सोमवार सुबह सर्जरी की जाएगी। संभावना है कि बच्ची को करीब 25 से अधिक टांके लगाने पड़ेंगे। खेल रही थी, इसी बीच कुत्ते ने हमला किया
मुरैना के कैलारस स्थित सुल्तान गढ़ी गांव निवासी राहुल प्रजापति के दो बच्चे हैं। छोटी बेटी आस्था (3) रोज की तरह अपनी ताई शशि प्रजापति के साथ रविवार सुबह खेत पर गई थी। ताई कुछ काम में लग गई। इसी बीच एक पागल कुत्ते ने आस्था पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा अपने जबड़े में दबाया और खींचकर ले जाने लगा। इसी बीच आस्था पर उसकी ताई की नजर पड़ी। कुत्ते के जबड़े में फंसी मासूम चीख रही थी। ताई ने पास ही पड़ा डंडा उठाया और कुत्ते के पीछे दौड़ पड़ी। शोर सुनकर और लोग भी वहां जमा हो गए। भीड़ देखकर कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस्था के पिता राहुल खेत पर पहुंचे और उसे मुरैना जिला अस्पताल लेकर गए। मासूम आए दिन हो रहे डॉग बाइट का शिकार
ग्वालियर-चंबल अंचल में हर दिन ऐसे केस आ रहे हैं। दो दिन पहले ही शिवपुरी के श्रीधर गांव में एक बच्चे के चेहरे पर कुत्ते ने हमला किया था। हमला उस समय हुआ, जब वह घर के आंगन में खेल रहा था। बच्चे की मां ने उसे बचाया। एक दिन पहले बच्चे का ऑपरेशन हुआ है। उसे 100 से ज्यादा टांके लगाए गए। हर दिन आते हैं 150 से 200 डॉग बाइट के केस
ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल हजीरा में डॉग बाइट के मामले हर दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन से 150 से 200 केस ओपीडी में आ रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… आंगन में खेल रहे मासूम पर कुत्ते का हमला शिवपुरी के श्रीपुर गांव में घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे पर आंख के ठीक ऊपर 10 सेमी लंबा और 2 सेमी चौड़ा गहरा घाव हो गया था। शुक्रवार को बच्चे का जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर डॉक्टर ने आंख बचाई है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *