कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला बच्चा:करनाल में कटी पतंग ढूंढने खेत में गया था, परिजन पहुंचे तो कुत्ते सिर-टांग खा रहे थे

हरियाणा के करनाल में कुत्तों ने नोंच-नोंचकर 10 साल के बच्चे को मार डाला। बच्चा कटी पतंग को ढूंढने के लिए खेतों में गया था। वहीं पर कुत्तों ने उसे घेर लिया। परिजन जब बच्चे को ढूंढते हुए खेतों में पहुंचे तो वहां कुत्ते उसे नोंचते हुए मिले। कुत्तों ने बच्चे के सिर और टांगों को बुरी तरह नोंचा हुआ था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया है। मामला रविवार शाम (2 फरवरी) को गांव शेखपुरा खालसा में सामने आया। मृतक बच्चा आदित्य बिहार का रहने वाला था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर पर पतंग उड़ा रहा था बच्चा
ग्रामीणों के अनुसार, वसंत पंचमी पर शाम 6 बजे आदित्य अपने घर पर पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग कट गई और गेहूं के खेतों में जा गिरी। वह भी खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। वह अपनी पतंग काे ढूंढ रहा था तभी वहां पर कुत्ते आ गए और उस पर हमला कर दिया। खेतों में कुत्ते भौंक रहे थे, तब पता चला
बच्चा घर पर नहीं दिखा तो पिता ने इधर उधर तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिर ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि कुछ बच्चे पतंग को लूटते हुए घूम रहे थे। ऐसे में उनको अंदेशा हुआ कि कहीं आदित्य भी खेतों की तरफ न चला गया हो। जिसके बाद ग्रामीण खेतों में उस तरफ पहुंचे जहां पर कुत्ते भौंक रहे थे। इकलौते बेटे को लहूलुहान देख फूट-फूट कर रोया पिता
जैसे ही ग्रामीण खेत में पहुंचे तो आदित्य को देख हैरान रह गए। उसको बुरी तरह से कुत्तों ने नोंचा हुआ था और वह मृत था। अपने इकलौते बेटे को ऐसे देख पिता फूट-फूट कर रोने लगा। लोगों ने उसे संभाला। बच्चे का पिता दलीप गांव में ही मजदूरी का काम करता है। उसका एक बेटा और 2 बेटियां हैं। घटना के बाद ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव खेतों में मिला है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया है। अगर किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. हिसार में पिटबुल ने व्यक्ति को काटा, डंडे मारकर छुड़वाया; फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मालिक हरियाणा के हिसार में पिटबुल डॉग ने व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। पिटबुल ने व्यक्ति की जांघ को अपने जबड़े में जकड़ लिया। व्यक्ति की चीख सुनकर एक महिला ने हिम्मत जुटाई और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पिटबुल ने उसे भी काट लिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *