भास्कर न्यूज | हजारीबाग झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, जिला कमेटी हज़ारीबाग ने भारत के सातवें राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की जयन्ती मनाई। यह जयंती समाज के जिला अध्यक्ष यदु राणा के इमली कोठी स्थित आवास पर मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष यदु राणा ने किया तथा मंच संचालन विश्वकर्मा समाज के जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के गौरव थे। उन्होंने जीवन में संघर्ष करके विधायक से भारत के राष्ट्रपति तक का सफर पूरा किया। इसके साथ साथ खपरियावां नवादा निवासी स्व नरसिंह प्रसाद राणा के छोटे पुत्र जगन्नाथ राणा के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व राष्ट्रपति की श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के बासुदेव राणा, कौलेश्वर शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, परमेश्वर राणा, प्रदेश महासचिव संजय लाल राणा, जिला सचेतक महावीर राणा, पूर्व कोषाध्यक्ष, रामगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए। भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के ग्राम कूद में भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार संग राम दरबार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हुआ। सनातनी महिला-पुरुष धर्मावलंबियों ने पारम्परिक परिधानों में ढोल-गाजे के साथ मंदिर परिसर से शनि मंदिर स्थित गोंदा नदी पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते रहें। गोदा नदी के तट पर यज्ञ पुरोहित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर कलश में जल भरा गया। 6 मई को प्रातः गौरी गणेश पूजन, पाठ मंडप पूजन, वेदीपूजन, हवन आरती, अन्नधिवास, रात्रि में कथा प्रवचन, 7 को प्रातः गौरी गणेश पूजन, मंडप पूजन, पाठ हवन, आरती पुष्पाधिवास, फलाधिवास, रात्रि में कथा प्रवचन। 8 को प्रातः गणेश गौरी पूजन, मंडप पूजन, पाठ हवन, नगरभ्रमण, शश्याधिवास, 9 को नित्य पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, सार्वजनिक हवन, पूर्णाहुति, विसर्जन, कन्या पूजन, भंडारा व रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा। महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अवध किशोर साव, सचिव उमेश साव, कोषाध्यक्ष, सिकेन्द्र कुमार, दर्शन राणा, दिलीप साव, योगेंद्र कुमार, गोलू राणा, प्रकाश कुमार, विजय साव, गोपी साव, अंशु कुमार, बालेश्वर साव सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।


