लातेहार | शहर के अमवाटीकर मोड़ के समीप श्रीराम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र में शनिवार को भंडारा संपन्न हुआ। आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार के तत्वावधान में संचालित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र में दोपहर 1:00 बजे से लोगों के बीच प्रसाद का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान भंडारे के रूप में लोगों के बीच मिक्स खिचड़ी, तिलौरी, अचार और शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। 200 से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसाद लिया । कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक रामनाथ अग्रवाल एवं उनकी दयावती अग्रवाल ने किया। मौके पर श्याम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।


