माकड़ी | माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रांधना के आश्रित ग्राम कुमगांव में गायत्री परिवार ने दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गया। अनुष्ठान के जरिए लोगों ने मां गायत्री से क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हरिद्वार के शांतिकुज से आई प्रतिनिधि टोली ने व्यास पीठ से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन सहित विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराए। इससे पहले कुमगांव में कलशयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ की शुरूआत की गई। पहले दिन सुबह कलशयात्रा में सिर पर कलश लेकर महिलाओं ने गांव का भ्रमण किया। कलशयात्रा के समापन के बाद विधिपूर्वक यज्ञशाला में देव स्थापना की गई।


