कुम्भानगर ओवरफ्लाई से गिरा युवक, मौत:विवाह से लौटते समय हादसा, 20 फीट नीचे गिरकर जान गई

चित्तौड़गढ़ के कुम्भानगर स्थित ओवरफ्लाई पर देर रात एक हादसा हो गया। यहां बाइक सवार एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे के बाद हुआ। पास के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने युवक को देखा और तुरंत उसकी पहचान कर ली। उसी समय उसके गांव के कुछ लोग भी बाइक पर थोड़ी दूरी पर आगे-पीछे चल रहे थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी और ग्रामीण उसे तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान बिलोदा, शंभूपुरा निवासी रमेश रावत (29) पुत्र रामपाल रावत के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम को चंदेरिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात को लगभग 12 बजे के बाद वह घर लौट रहा था। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी अलग-अलग बाइकों पर आगे-पीछे चल रहे थे। जैसे ही रमेश पुलिया पर चढ़कर मोड़ लेने लगा, बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वो उछलकर करीब 20 फीट नीचे गिर गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत दी मदद रमेश पेशे से ऑटो चालक था। इसी वजह से कुम्भानगर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर दौड़कर पहुंचकर रमेश की मदद की। वहीं, पीछे से आ रहे गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर रमेश को तुरंत एम्बुलेंस की जगह बाइक और अन्य मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनकी हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने कुछ समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव हादसे की सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई। गुरुवार सुबह कोतवाली थाने से ASI अर्जुन सिंह जिला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरी कार्रवाई के बाद रमेश का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सुबह से ही रमेश के परिवारजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *