देवरी सारागांव| ग्राम पंचायत कुम्हारीकला (बाराद्वार) में बिसाहुदास महंत की स्मृति में 6 फरवरी शुक्रवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और मड़ाई मेला आयोजित किया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुम्हारीकला के सरपंच राजेश कुमार चौहान करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच मंदाकिनी सुखेन बरेठ उपस्थित रहेंगी। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,001 रुपए और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 31,001 रुपए और ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार 21,001 रुपए और ट्रॉफी तथा चतुर्थ पुरस्कार 11,001 रुपए और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट ऑलराउंडर को 5,001 रुपए और ट्रॉफी, बेस्ट रेडर को 2,101 रुपए और ट्रॉफी तथा बेस्ट कैचर को 2,101 रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे। समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे करेंगे।


