कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:NHAI कार्यालय में हंगामा, टोल वसूली तुरंत रोकने की मांग

कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को NHAI दफ्तर का घेराव किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह से मिले और टोल वसूली को लेकर विरोध दर्ज कराया। नितिन गडकरी कर चुके हैं टोल हटाने की घोषणा विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 19 मार्च 2021 को संसद में घोषणा की थी कि जल्द ही पूरे देश में टोल नाके बंद कर दिए जाएंगे और जीपीएस के माध्यम से वाहनों से टैक्स लिया जाएगा। इसके बावजूद कुम्हारी टोल प्लाजा पर अभी भी टैक्स वसूली जारी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा झूठा? उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कुम्हारी टोल को बंद कराने की बात कही थी और मीडिया में बयान दिया था कि यह टोल जल्द ही बंद होगा। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 1 अप्रैल से बढ़े टोल टैक्स के दाम 1 अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि की गई है। कार, जीप और वैन के लिए 25 रुपये, आने-जाने का 40 रुपये, मिनी बस के लिए 40-60 रुपये, बस और ट्रक के लिए 85-125 रुपये, भारी वाहन के लिए 180-270 रुपये तक की नई दरें लागू कर दी गई हैं। कांग्रेस का अल्टीमेटम – जल्द बंद हो टोल प्लाजा गिरीश दुबे ने कहा कि टोल दरें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। विकास उपाध्याय ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी और सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *